• Tue. Jul 14th, 2026

व्यापार विहार स्थित एलआईसी कार्यालय में देर रात भीषण आग

0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित एलआईसी कार्यालय में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना डॉ. शिव दुलारे मिश्रा परिसर के प्रथम तल पर संचालित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय की है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कराकर लोगों की आवाजाही रोक दी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कंप्यूटर के पास लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की चपेट में आने से कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *