• Sun. Jul 19th, 2026

विधानसभा से लौटते ही बारिश प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला

0 0
Read Time:3 Minute, 47 Second

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के बीच विधायक सुशांत शुक्ला विधानसभा सत्र से लौटते ही सीधे प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव से प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल राहत, जल निकासी और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने जोरापारा, ड्रीम इम्पीरिया, जगदंबा कॉलोनी, चांटीडीह, देवनंदन नगर, विजयापुरम, डबरीपारा, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर, बिजौर और बहतराई सहित कई इलाकों का मैराथन दौरा किया। उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पानी निकासी, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि विधानसभा सत्र के कारण वे क्षेत्र में मौजूद नहीं थे, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले ही क्षेत्रवासियों को दे दी थी। लौटते ही उनका पहला दायित्व प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और राहत कार्यों को तेज करना रहा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा केवल चुनौती नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और सेवा भावना की भी परीक्षा होती है। बेलतरा विधानसभा का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और संकट की इस घड़ी में वे हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हालात पूरी तरह सामान्य होने तक वे स्वयं राहत कार्यों की लगातार निगरानी करेंगे और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा जारी रखेंगे। विधायक ने आम नागरिकों से संयम बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक सहयोग से इस आपदा का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। दौरे के दौरान पश्चिम मंडल अध्यक्ष रत्नाकर (मोनू) श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम पवन कश्यप, जोन अध्यक्ष रेखा सूर्यवंशी, एमआईसी सदस्य रेखा ओमप्रकाश पांडेय, रुपाली अनिल गुप्ता, एल्डरमैन भगवती साहू, संतोष दुबे, मनोरमा विजय यादव, जय वाधवानी, प्रीतेश सोनी, ममता अमित मिश्रा, रानी शैलेष देवांगन, त्रिदेव रजक, कमल पटेल, दिनेश सिंह, पेशीराम जायसवाल, पंचराम साहू, सोनू सिंह, अभिषेक साव सहित जोन कमिश्नर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *