• Sun. Jul 19th, 2026

ग्रामीणों ने एनएच पर किया चक्काजाम, अधूरे निर्माण पर जताया विरोध

0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

बिलासपुर। जिले में लगातार बारिश होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग समेत गांवों में जल भराव की स्थिति बन गई थी। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात घंटों तक प्रभावित रहा।
लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। तोरवा क्षेत्र के धूमा ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि पुल और ड्रेनेज निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण बारिश का पानी गांव में भर रहा है। इससे 150 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं और लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब हो गया है। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *