• Mon. Jul 27th, 2026

श्रद्धा का नारियल लेकर निकली आस्था यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

बिलासपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध और श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’ के दूसरे दिन भी रामभक्तों का उत्साह देखते ही बना। रविवार को यात्रा की शुरुआत ग्राम बिजौर स्थित महामाया मंदिर से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में नारियल लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा बिजौर से शुरू होकर बहतराई, भक्त माता चौक और खमतराई होते हुए बगदाई मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान भजन मंडलियों और रामभक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ यात्रा में भाग लिया। समापन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। बेलतरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय केशरवानी ने कहा कि यात्रा में लगातार श्रद्धालु नारियल भेंट कर रहे हैं। यह नारियल छत्तीसगढ़ के ननिहाल से भांचा श्रीराम के चरणों में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों, भजन मंडलियों और सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों का आशीर्वाद इस यात्रा को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के समापन अवसर पर सभी रामभक्त एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। वार्ड क्रमांक 49 के पार्षद सुनील सोनकर ने कहा कि यात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है। हर घर से लोग नारियल लेकर पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में निकाली जा रही यह यात्रा लोगों को अपनी आस्था और श्रद्धा से जोड़ रही है। जनसैलाब इस बात का संदेश दे रहा है कि श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था कितनी गहरी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *