बिलासपुर। बरसात के मौसम में सुरक्षित आवागमन करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी किया है। बारिश के कारण शहर के कई निम्न तल वाले क्षेत्र में पानी भराव की स्थिति के कारण शहर के कई मार्गों में आवागमन व्यवधान व यातायात दबाव की स्थिति निर्मित होती है। डुबान क्षेत्र में कई प्रकार के जोखिम भी होती है, जिसमें जल भराव के कारण मुख्य तल दिखाई नहीं देने से सडक़ दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। साथ ही ऐसे क्षेत्र में वाहन चालकों के द्वारा संयम और धैर्य का परिचय ना देते हुए जल्दी बाजी, व्यग्रता और लापरवाही पूर्वक वाहन चालन के कारण अप्रिय स्थिति निर्मित होने की संभावना बने रहती है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश व एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में सडक़ सुरक्षा को और व्यवस्थित संचालित की जा रही है। वर्तमान में बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर मुस्तैदी पूर्ण ड्यूटी के लिए तैयार की गई है। ताकि प्रकृति की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी यातायात पुलिस के जवान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी तरह से संसाधनों से लेश होकर गंभीरता के साथ बिना किसी बाधा के भारी बरसात में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें और आम नागरिकों को सरल आवागमन सुनिश्चित कर पाए। एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा यातायात में तैनात 130 से अधिक यातायात के जवानों को उच्च गुणवत्ता की ट्रांसपेरेंट ,(पारदर्शी) रेनकोट वितरण की गई है, ताकि बरसात के दौरान बदलते मौसम के अनुरूप तत्काल ही वे बरसात से बचाव हेतु रेंटकोट को धारण कर अपने ड्यूटी का निर्वहन करते हुए आम नागरिकों को बारिस से संबंधित किसी भी प्रकार की आवागमन से संबंधित बाधाओं पर सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कर सकें। सभी क्षेत्रों पर यातायात के जवान समान टर्न आउट में बारिश होने की स्थिति में ट्रांसपेरेंट रेनकोट धारण कर यातायात प्रबंधन व्यवस्था संभालेंगे। ट्रांसपेरेंट टर्न आउट होने के कारण यातायात जवानों को दूर से ही ड्यूटी के दौरान पहचान सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही समस्त नागरिकों से अपील है कि अत्यधिक बारिश या दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने की स्थिति में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा दिए जा रहे हैं निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।
बारिश में सुरक्षित सफर के लिए बिलासपुर पुलिस ने किया अलर्ट
Read Time:3 Minute, 36 Second