बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर मोपका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साखन दर्वे ने राजीव गांधी के जीवन, विचारों और देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए और युवाओं को देश की प्रगति में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने समाज के सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में देश में संचार और तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा मिली, जिसके कारण उन्हें संचार क्रांति का प्रवर्तक माना जाता है। पार्षद मोहन श्रीवास, पार्षद सुनील सोनकर और वार्ड अध्यक्ष भोलाराम साहू ने भी राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान चंद्र कुमार निर्णेजक, चंद्र प्रकाश सूर्यवंशी, डॉ. संजय साहू, संदीप यादव, शिव शंकर साहू, गिरीश केवट, राहुल दर्वे, राहुल श्रीवास, छरन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजीव गांधी की 82 वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
Read Time:2 Minute, 19 Second