• Sun. Sep 13th, 2026

गणेश उत्सव समितियों से पुलिस ने कहा-पंडाल में असामाजिक तत्वों को न दें जगह

0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

बिलासपुर। हथियारबंद और नशेडिय़ों को गणेश पंडाल के अंदर घुसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को पंडाल के आसपास भी न रहने दें। एएसपी पंकज पटेल ने सुरक्षा के साथ उत्सव मनाने की समझाईश दी। एसएसपी रजनेश ङ्क्षसह के निर्देश पर पुलिस लाईन स्थित चेतना भवन में आगामी दिनों में गणेश उत्सव मूर्ति आगमन व विसर्जन के संबंध में एएसपी शहर पंकज कुमार पटेल, सिविल लाइन सीएसपी परमेश्वर तिलकवार, प्रशिक्षु उपुअ आकाश चैधरी थाना प्रभारी सिरगिट्टी, थाना प्रभारी सिविल लाईन किशोर केंवट, थाना प्रभारी तारबाहर रविशंकर तिवारी, थाना प्रभारी तोरवा रजनीश सिंह व थाना प्रभारी सिटी कोतवाली देवेश राठौर की उपस्थिति में लगभग 27 गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष आयोजकों की मीटिंग ली गई। आयोजकों को गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारा सौहार्द बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए हैं। अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिलासपुर से अनुमति प्राप्त करें। गणेश मूर्ति स्थल पर पंडाल रोड पर ना लगावें, जिससे की यातायात बाधित हो। विद्युत की सप्लाई पंडाल में सुरक्षित तरीके से करें, जिससे कोई जन हानि ना हो। आयोजन समिति अपने-अपने गणेश स्थल पर समुचित संख्या में वालेटिंयर रखेगें। आयोजन समिति को धार्मिक गाने-भजन ही बजाने व फुहड़ गाने नहीं बजाने व सुप्रीमकोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया गया।
गणेश पंडाल ऐसे स्थानों पर बनाया जाये, जहां आवश्यक पडऩे पर अग्निशमन वाहन व एम्बुलेंस पहुंच सके। हथियार बंद एवं नशा करने वालों व्यक्तियों को पंडाल में प्रवेश ना दिया जाए। 24 सितंबर तक ही गणेश मूर्ति का विसर्जन करने का निर्देशित किया गया। विसर्जन के समय सभी समितियां एक-दूसरे से समन्वय स्थापित कर निर्धारित स्थान में ही मूर्ति विसर्जन करें। सभी आयोजक समितियों को पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *