• Wed. Sep 23rd, 2026

वर्ष में कम से कम एक बार स्वास्थ्य जांच आवश्यक कराएं

0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से अपोलो अस्पताल द्वारा प्रार्थना सभाकक्ष में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कुल 257 लोगों ने पंजीयन कराया। इस दौरान लीवर और विभिन्न प्रकार के कैंसर की जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविर में 82 लोगों ने विशेष लीवर जांच का लाभ लिया। वहीं 72 लोगों की सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए 68 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनकी अपोलो अस्पताल में नि:शुल्क जांच की जाएगी। शिविर का उद्देश्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के साथ लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। संभागायुक्त सुनील जैन ने कहा कि अपोलो अस्पताल प्रबंधन सामाजिक गतिविधियों में लगातार सहयोग करता रहा है। उन्होंने लोगों से वर्ष में कम से कम एक बार स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। शिविर में एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अपोलो अस्पताल के प्रबंधक अजय जाड़े ने बताया कि 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर वॉकथान आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *