• Wed. Sep 23rd, 2026

स्वच्छता अभियान में कोच, टॉयलेट, फर्श, बर्थ और खिड़कियों की गई सफाई

0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 21 और 22 सितंबर को स्टेशनों, ट्रेनों और कार्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ यात्रियों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के पांचवें और छठवें दिन ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ थीम पर मंडल के प्रमुख एवं छोटे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। सफाई मशीनों, उपकरणों और सफाई कर्मियों के पीपीई किट की उपलब्धता भी जांची गई। यात्रियों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, कूड़ेदान के उपयोग और प्लास्टिक मुक्त प्लेटफॉर्म के लिए जागरूक किया गया। चिन्हित ट्रेनों में कोच, टॉयलेट, फर्श, बर्थ और खिड़कियों की सघन सफाई की गई। सार्वजनिक स्थलों, नालियों और शौचालयों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पेंट्रीकार और रेलवे स्टेशनों के फूड स्टॉलों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, रखरखाव, स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। मंडल कार्यालयों में क्लीन डेस्क, न्यूनतम प्रिंटिंग और डिजिटल दस्तावेजीकरण को बढ़ावा दिया गया। कर्मचारियों को अनावश्यक कागज और एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने के लिए प्रेरित किया गया। शहडोल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *