बिलासपुर। गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुए विवाद पर युवक की हत्या करने वाले 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मस्तूरी पुलिस ने बताया कि गतौरा के जनकपहरी निवासी पीडि़त विद्याकांत राठौर पिता रामायण राठौर (37) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 सितंबर की रात 10.30 बजे करीबन गणेश पण्डाल के पास बैठा था। वहां पर अचानक लड़ाई झगड़ा का आवाज आई तो गणेश पंडाल के पास जाकर देखा। वहां शैलेष कुमार राठौर ऊर्फ राज समे अन्य लोगों ने मिलकर हत्या करने की धमकी देते हुए डंडा, फरसा, राफ्टर से हमला कर दिए। जिससे विक्रम राठौर लक्की राठौर ऊर्फ विकास व्यास नारायण, शैलेष राठौर, रवि कुमार राठौर को गंभीर चोटें आई है। डॉक्टर ने शैलेष राठौर ऊर्फ राज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ब्यास नारायण रवि राठौर विकास विक्रम गंभीर रुप से घायल हैं। बोधीराम राठौर (75), दिलीप कुमार राठौर (45), दीपक कुमार राठौर (42), शंकर राठौर उर्फ नंदू (33), आकाश राठौरं उर्फ मोनू (19), सुरज कुमार राठौर(40), रोहित कुमार राठौर (36), सुनील उर्फ राजा राठौर (28), रवि कुमार राठौर (25) सभी निवासी गतौरा जनक पहरी मस्तूरी, आयुष राठौर (21) निवासी सारागांव ,संतोष राठौर (47) आकाश राठौर (19), प्रकाश उर्फ लालू राठौर (23) सभी निवासी खोखरा दर्रीपारा, जिला जांजगीर-चांपा व एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया।
डीजे में नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, 14 आरोपी गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 22 Second