• Wed. Sep 23rd, 2026

हॉकी प्रीमियर लीग में 6 टीमों के 60 खिलाड़ी लेंगे भाग

0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second

बिलासपुर। बिलासपुर में पहली बार बिलासपुर हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर पुलिस व बिलासपुर हॉकी के संयुक्त तत्वावधान में व स्टार मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक पुलिस लाइन बिलासपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, बिलासपुर हॉकी के अध्यक्ष रोहिताश वाजपेयी, टूर्नामेंट अध्यक्ष मुस्ताकुद्दीन, टूर्नामेंट संरक्षक शरद राजेश, टूर्नामेंट सचिव भुट्टो राज सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, प्रायोजक, सभी टीमों के ऑनर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक नावेद मिर्जा, स्टार मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड हैं। इस अवसर पर सुल्तानुद्दीन, मिर्जा फरीद बेग, सोनू सिंह, ओंकार यादव, राहुल रजक, हेमंत रजक, निलेश रजक सहित हॉकी से जुड़े अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस लीग में लगभग 60 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य बिलासपुर में हॉकी को बढ़ावा देना, युवा खिलाडिय़ों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना व शहर में खेल, फिटनेस और एकता की भावना को मजबूत करना है।  बिलासपुर चैम्पियन के टीम में मोहम्मद जुबैर, अश्विनी, कुजूर, मोहम्मद हुसैन, फुुजैल अहमद, विवेक बेक, आयुष, अलख राय, गुलशन, अजीत गौतम, समीर मंझला, बिलासपुर वारियर्स। टीम ऑनर नगर हॉकी में सुमित मिंज, एजाज अली, सागर सूर्यवंशी, रितेश सूर्यवंशी, निशांत तिर्की, एक्विनस तिग्गा, गोपाल, विवेक किस्पोट्टा, इखलाक अली, शेख सलीम। बिलासपुर हीरो टीम ऑनर टैगोर ग्रुप ओम यादव, हसन रजा, प्रिंस महतो, मुकेश विश्वकर्मा, प्रीतम कुजूर, कश्मीर मिंज, प्रशांत मिंज, वेदांत मानिकपुरी, श्रेयांक , सै. इस्तेफाक अली आदि। वहीं बिलासपुर स्ट्राइकर टीम में रोहित रजक, संदीप ठाकुर, गुलरेज अहमद, कुनाल, प्रिंस भगत, प्रकाश साहू, समीर बेक, मारूफ, इमरान खान, सत्यवान। वहीं, बिलासपुर पैंथर टीम में मोंटी, राहुल रजक, अमित टोप्पो, लवी मानिकपुरी, अनिकेत कुजूर, फैजान खान, सज्जू अली, सचिन खलखो, संजय, हरिशंकर शाह। वहीं, बिलासपुर टाइगर टीम ऑनर रवीश गुलहरें हैं। जिसमें आनंद सूर्यवंशी सोनू निषाद, ओंकार यादव, मयंक शाह, अर्पण टोप्पो, निखिल भोई, मयंक वर्मा, सूरज यादव, आकाश नील, बी. सुभाष शामिल रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *