बिलासपुर। पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर में खपाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उसलापुर बाजार के आसपास ग्राहक तलाश रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर ्रष्टष्ट और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 10,500 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उसलापुर में एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंची टीम ने संदेह के आधार पर दीपक वालिया को पकड़ा। पूछताछ में उसने अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाने की बात स्वीकार की। आरोपी मूल रूप से सुभाष कॉलोनी, अमृतसर (पंजाब) का निवासी है और वर्तमान में उसलापुर स्थित वास्तु शिखर अपार्टमेंट में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, वह हेरोइन की छोटी-छोटी पुडय़िा बनाकर ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से खरीदता था और बिलासपुर में किन लोगों को इसकी आपूर्ति करने वाला था। उसके वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। सकरी थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उसलापुर में ग्राहक तलाश रहा था पंजाब का युवक, हेरोइन जब्त
Read Time:2 Minute, 18 Second