• Thu. Oct 29th, 2026

शहर के क्षतिग्रस्त सडक़ों को सुधारने में जुटा पीडब्ल्यूडी

0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second

बिलासपुर। शहर की जर्जर सडक़ों से परेशान वाहन चालकों और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की उम्मीद लगाए लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में सडक़ मरम्मत, डामरीकरण और नई सडक़ों के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। शहर के प्रमुख मार्गों की मरम्मत के साथ ग्रामीण इलाकों में सडक़ संपर्क मजबूत करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, फिलहाल कुदुदंड-मंगला मार्ग, महामाया चौक से सेंदरी मार्ग, रमतला पहुंच मार्ग और नेहरू चौक से उसलापुर मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इन मार्गों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त कर आवागमन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर बिटुमिनस टॉपिंग (बीटी) नवीनीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके दायरे में राजेंद्र नगर चौक से तारबाहर चौक, देवकीनंदन चौक से महामाया चौक, संजय तरण पुष्कर से अग्रसेन चौक, सीपत से बलौदा मार्ग, पेंड्रीडीह से महामाया चौक और नेहरू चौक से दर्रीघाट मार्ग शामिल हैं। नवीनीकरण से सडक़ों की सतह सुधरेगी और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सडक़ सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक करने के लिए जोंधरा-सोन-बसंतपुर, सोन-सोनसरी, खमरिया-सोठी-नवापारा और मल्हार-चिल्हाटी मार्ग पर नए सडक़ निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं या प्रगति पर हैं। इन सडक़ों के बनने से ग्रामीणों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए मरम्मत, नवीनीकरण और निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। हालांकि, इन कार्यों का वास्तविक लाभ समय पर पूरा होने और गुणवत्ता बनाए रखने पर निर्भर करेगा। बरसात के बाद शहर की खराब सडक़ों की मरम्मत कराने की घोषणा अब अमल में आने लगा है। बारिश के दौरान कई सडक़ों पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा सुधार कार्य प्रारंभ करने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं प्रमुख सडक़ों पर बीटी नवीनीकरण कराने से आवागमन में वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। नागरिकों को उम्मीद है कि घोषणा के अनुरूप समय पर काम पूरा होगा और उन्हें जर्जर सडक़ों से राहत मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *