• Thu. Oct 29th, 2026

बिलासपुर में 40 मतदान केंद्रों के अनुभाग बदलेंगे

0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

बिलासपुर। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने और मतदान केंद्रों की व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत 40 मतदान केंद्रों के अनुभागों में बदलाव किया जाएगा। वहीं, आठ मतदान केंद्रों के स्थल और एक मतदान केंद्र के भवन में परिवर्तन का प्रस्ताव है। इसके अलावा 18 मतदान केंद्रों के नाम बदलने की योजना है। इन प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बैठक में छह विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण और पुनर्गठन पर चर्चा हुई। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया दो नवंबर तक पूरी होगी। एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जोडऩे, संशोधन और अन्य दावों-आपत्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *