• Thu. Oct 29th, 2026

दीपावली-छठ पर दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second

बिलासपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इसके परिचालन से छत्तीसगढ़ से दिल्ली और रास्ते के प्रमुख शहरों तक जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल एक, आठ और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार को दुर्ग से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल दो, नौ और 16 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को चलेगी। दुर्ग से चलने वाली ट्रेन सुबह 10.45 बजे रवाना होकर 11.20 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद उसलापुर में दोपहर 1.20 बजे, पेंड्रारोड में 2.55 बजे, अनूपपुर में 3.40 बजे, शहडोल में 4.20 बजे और उमरिया में शाम 5.14 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11.10 बजे ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन निजामुद्दीन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी। रायपुर में अगले दिन दोपहर 12.10 बजे पहुंचने के बाद 12.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। रास्ते में मथुरा, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा सहित अन्य स्टेशनों पर भी ठहराव रहेगा। स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 11 स्लीपर, चार सामान्य, दो एसी-३, एक एसी-२ और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले परिचालन की तारीख, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवन ऐप से प्राप्त कर लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चांपा-रायगढ़ सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 2 नवंबर को यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सक्ती-झाराडीह-खरसिया स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण 2 नवंबर को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू और बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं, 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू ट्रेन बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *