• Thu. Mar 26th, 2026

सशक्त बच्चियां बनाएंगी सशक्त भारत

0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

बिलासपुर—शिक्षा से घर परिवार ही नहीं..बल्कि समाज प्रदेश और राष्ट्र भी मजबूत होता है। बच्चियों का राष्ट्र की मजबूती में अहम् योगदान है। शिक्षा को ना केवल ज्ञानोपयोगी बल्कि विकासोन्मुख से जोड़ा गया है। घर घर शिक्षा का अलग जगे..इस बात को सरकार ने हमेशा से गंभीरता से लिया है। शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न हो इस बात को ध्यान में रखकर ही सायकल योजना को प्रमुखता से लिया गया। आज बच्चियां तमाम बधाओं को जीत कर दूर दूर तक शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रही हैं। यह बातें पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल ने तिलकनगर स्थित आत्मानंद स्कूल में बालिकाओं के बीच सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। अमर ने कहा बच्चियों ने देश ही विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है। सच भी है कि जब बच्चियां और महिलाएं सशक्त होंगी..तभी राष्ट्र का चहुंमुखी विकास होगा।

 

तिलक नगर स्थित आत्मानन्द स्कूल में सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने सभी बच्चियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चियों का काम पढ़ना है। उनकी समस्याओं को दूर करना हमारी और सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार ने हमेशा से शिक्षा को सुगम बनाने का बीड़ा उठाया है। बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिले और स्कूल की दूरियां कम हो..इस बात को ध्यान में ही रखकर बच्चियों के लिए सायकल योजना शुरू हुई। इसका परिणाम भी आज हमारे सामने है। बच्चियों ने सफलता का परचम लहराया है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। सायकल योजना से शिक्षा तक पहुंच आसान हुई है।

 

अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। बच्चियों से निवेदन है कि मन लगाकर पढ़ाई करें। आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्रतिबद्ध जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम के दौरान शाला में पढ़ने वाली बालिकाओं को अमर सायकल बांटा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed