• Thu. Mar 26th, 2026

बिल्हा ब्लॉक में आरईएस एसडीओ मैडम की कमीशनखोरी से त्रस्त जनप्रतिनिधि,सरपंच और जनपद सदस्य कलेक्टर से करेंगे मामले की शिकायत…

0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

बिलासपुर -:- छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार तो बदली पर आज भी कुछ विभागों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आम जन मानस को भारतीय जनता पार्टी की सरकार से उम्मीद तो बहुत थी की स्थिति में परिवर्तन होगा पर यह दुर्भाग्य की बात है की सरकार के बदलने के बावजूद भी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के चरित्र में कोई भी परिवर्तन आज तक नहीं हो पाया है। कुछ इसी तरह का एक मामला भी बिल्हा ब्लॉक के आरईएस विभाग में सामने आया है।

बिल्हा ब्लॉक में पदस्थ प्रभारी एसडीओ प्रीति शुक्ला जिनकी सरपंचों से लगातार कमीशनखोरी की शिकायत प्राप्त हो रही हैं। सरपंच व जनपद सदस्यों बताया कि पंचायत में जितने भी कार्य कराए जाते हैं उनका सत्यापन आरईएस विभाग के द्वारा किया जाता हैं और एसडीओ प्रीति शुक्ला के द्वारा कार्य के सत्यापन के लिए 3 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही। जिसके कारण बिल्हा ब्लॉक में कराए गए कार्यों का सत्यापन ना होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है।

इस विषय पर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जल्द ही विधायक व सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष को इस विषय से अवगत कराने के बाद कलेक्टर महोदय से शिकायत कर एसडीओ के ऊपर ठोस कार्यवाही की मांग की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed