• Thu. Mar 26th, 2026

खरीदी केंद्र पर माइक्रो एटीएम से समय और मेहनत की बचत

0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

बिलासपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को न केवल धान बेचना आसान हो गया है बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद पैसा निकालना भी आसान हो गया है। सरकार की किसान हितैषी निर्णयों के चलते किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम मिल पा रहा है। खरीदी केन्द्र में ही पैसा निकाल पाने से धान तिहार की खुशियां दोगुनी हो गयी है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई इंतजाम किए गए है। इन्हीं सुविधाओं में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी शामिल है।

 

 

 

 

माइक्रो एटीएम के जरिए किसान खरीदी केन्द्र में ही 1 से 10 हजार तक नगद राशि निकाल सकते हैं। इस सुविधा से जिले के किसान गदगद है। इन्हीं किसानों में चिल्हाटी के श्री राकेश कुर्रे भी शामिल है। श्री कुर्रे ने मोपका धान खरीदी केन्द्र में 62.80 क्विंटल धान बेचा और केन्द्र में ही माइक्रो एटीएम के जरिए 1 हजार रूपए नगद निकाला। उन्होंने बताया कि यह सुविधा किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। एटीएम जाने तक का समय और ऊर्जा की बचत हुई है। पैसे की तुरंत व्यवस्था होने से गाड़ी का भाड़ा और हमालों का किराया देने में आसानी होती है। अब न किसी से राशि उधार लेने की जरूरत पड़ रही है और न ही बैंको का चक्कर लगाना पड़ रहा है। श्री कुर्रे ने बताया कि माइक्रो एटीएम का उपयोग बहुत ही आसान है। आधार नम्बर और फिंगर प्रिंट के माध्यम से नगद राशि प्राप्त की जा सकती है। जिले के 114 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री साय द्वारा दी गई सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed