बिलासपुर // छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश संरक्षक शंकर पांडे एवं साथ में प्रियंका कौशल एवं विशाल यादव महाकुंभ स्नान कर 10 फरवरी को बरौनी रेल द्वारा वापस अपने गंतव्य रायपुर वापस हुए। वापसी के दौरान उस्लापुर रेलवे स्टेशन में संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश सचिव ध्रुव चंद्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिक मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा द्वारा शाल श्रीफल एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। इस मौके पर अल्प समय में संरक्षक श्री पांडेय ने संगठन से संबंधित संक्षिप्त चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में चल रहे चुनाव पश्चात संगठन को मजबूत करने की दिशा में दौरा कार्यक्रम चालू किया जाएगा एवं आगामी माह अक्टूबर नवम्बर में बिलासपुर अथवा रायपुर में पत्रकारों को जोड़ने हेतु एक भव्य कार्यक्रम कराए जाने का सतत् प्रयास होगा। सभी साथियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की गई।
सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश संरक्षक शंकर पांडे का शाल-श्रीफल से सम्मान

Read Time:1 Minute, 45 Second