• Tue. Jul 22nd, 2025

बिलासपुर में मतदान जारी, अधिकारियों ने निभाया लोकतांत्रिक दायित्व

0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

बिलासपुर // नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए जिले में मतदान जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र क्रमांक 161, मिशन उच्चतर माध्यमिक शाला, राजेंद्र नगर में पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान करने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के नागरिकों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने अधिकार का उपयोग करते हुए अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed