• Wed. Mar 25th, 2026

सरयूपारिय ब्राह्मण समाज के स्नेह सम्मेलन में शामिल होंगे अर्जुन तिवारी सम्मेलन के बाद अर्जुन तिवारी करेंगे कांग्रेस नेताओं के परिजनों से सौजन्य भेंट पंडरिया और पंडतराई क्षेत्र के संयुक्त आयोजन में जुटे समाजजन

0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

रायपुर // प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज बुधवार को सरयुपारिय ब्राह्मण समाज के पंडरिया और पंडतराई परिक्षेत्र के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्नेह सम्मेलन में शामिल होने अपराह्न एक बजे पंडरिया पहुँचेंगे ।ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रहा है जिसमे प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान तथा समाज के सेवानिवृत वरिष्ठ जनों का अभिनंदन किया जायेगा,सरयूपरिय ब्राह्मण समाज के स्नेह सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पांडे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अर्जुन तिवारी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के बाद श्री तिवारी पंडरिया में कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता श्री आनंद सिंह के परिवार जनों से भेंट करने उनके निवास जायेंगे तत्पश्चात वे पंडरिया नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष श्री सुरेश जायसवाल और पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल के परिवार जनों से सौजन्य भेंट करेंगे ।इसके बाद श्री तिवारी कांग्रेस जनों से भेंट मुलाकात करने ग्राम परसवारा जायेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed