• Mon. Jul 21st, 2025

चोरभट्टी सीसल प्रक्षेत्र में लगाए गए आम, जामुन, अमरूद और आंवले के पौधे किसानों और कृषि अधिकारियों ने लिया हर पौधे को संरक्षित करने का संकल्प

0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

बिलासपुर :— कृषि विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान शासकीय सीसल प्रक्षेत्र चोरभट्टी, बिलासपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान अंतर्गत उप संचालक पीडी हथेश्वर के नेतृत्व में किसानों और विभागीय कर्मचारियों ने 100 पौधे लगाए। प्रमुख रूप से आम, जामुन, अमरूद और आमला के पौधे लगाए गए। उन्होंने इन सभी पौधों की सुरक्षा और नियमित रूप से बड़े आकार में विकसित होते तक देख रेख करते रहने का संकल्प लिया। उप संचालक कृषि बिलासपुर ने आम का पौध रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। कार्यक्रम में श्री अनिल वर्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विजय धीरज, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,अभय पाल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं विनोद साहू, ग्रा.कृ.वि.अ.और उपस्थित किसानों व कर्मचारियों ने एक- एक फलदार पौधारोपण किए तथा सभी ने रोपण किए गए पौधों को देख-भाल संरक्षण करके बड़े फलदार वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed