• Sat. Feb 7th, 2026

मस्तुरी में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की नई इकाई का गठन और शपथ ग्रहण संपन्न मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया बोले – पत्रकार समाज का दर्पण, विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

0 0
Read Time:6 Minute, 41 Second

मस्तुरी 20 जुलाई 2025:— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की मस्तुरी ब्लॉक इकाई का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व्यस्तता के कारण और संघ के संस्थापक संरक्षक शंकर पांडे अस्वस्थता के कारण उपस्थित नहीं हो सके। इसलिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया जी व अध्यक्षता नितेश सिंह ठाकुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने किया।

 

विशिष्ठ अतिथियों में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष (अनुसूचित जाति) चंद्र प्रकाश सुर्या, सभापति राजू पंडित, व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, सरपंच  भोला साहू और सरपंच संघ अध्यक्ष छवि बंजारे शामिल थे।

 

कार्यक्रम में अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत और पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 

मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने उद्बोधन में नवपदस्थ पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो न केवल समस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि विकास के लिए प्रेरणा भी देते हैं। आप सभी के कार्यों से प्रेरित होकर हम मस्तुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास को गति देंगे।” लहरिया ने पत्रकारों से क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, “पत्रकारों की एकता और निष्पक्षता मस्तुरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम आपके सुझावों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने अपने संबोधन में पत्रकार एकता और हितों पर जोर दिया। उन्होंने अपने 35 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए कहा, कि जब सड़कों का बुरा हाल था तब से मैं मोटरसाइकिल में बिलासपुर से मस्तुरी होते हुए बाराद्वार जैजैपुर जाकर पत्रकार साथियों की मदद किया करता था “पत्रकारिता एक मिशन है, जिसमें निष्पक्षता और साहस की जरूरत होती है। मैंने 35 सालों में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन पत्रकारों के हितों और एकता के लिए हमेशा कार्य किया।” तिवारी ने अपने पुराने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारों के लिए कई मंचों पर आवाज उठाई और कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रयास किए। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए विधायक दिलीप लहरिया से इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का अनुरोध किया। तिवारी ने नवपदस्थ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमें एकजुट होकर पत्रकारों के सामने आने वाली अड़चनों, जैसे आर्थिक तंगी और सुरक्षा की चुनौतियों, का सामना करना होगा। आप सभी के साथ मिलकर मैं पत्रकार एकता को और मजबूत करूंगा।”

 

शपथ ग्रहण समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल, संरक्षक प्रमोद अवस्थी, उपाध्यक्ष सुरज ठाकुर, सचिव आकाश राय, रविंद्र टंडन, कोषाध्यक्ष सुधीर सुमन, कार्यकारिणी सचिव संत कुमार धैर्य, शिवचरण भास्कर, मानस अग्रवाल, सहसचिव विनोद सिंह, प्रभात अवस्थी, सौमित्र शुक्ला, मनाराम यादव, दुर्गेश चंद्राकर, विश्वप्रकाश कुर्रे, आकाश सिंह , विवेक टंडन और प्रितेश अवस्थी ने शपथ ली। शपथ प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने दिलाई।

 

सभी विशिष्ट अतिथियों ने नवपदस्थ पदाधिकारियों को बधाई दी और पत्रकारों को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने भी मस्तुरी ब्लाक इकाई के समस्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मंच का कुशल और बेहतरीन संचालन रियाज असर्फी ने किया।

 

कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के पदाधिकारी शामिल थे जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, संभागीय उपाध्यक्ष पाली से दिपक शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष शिवरीनारायण से शिव शर्मा, जैजैपुर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटा महाराज, कार्तिक राम, देवेन्द्र कुमार, पुरूषोत्तम चंद्रा तथा सैकड़ों की संख्या में पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed