• Thu. Mar 26th, 2026

उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर ने 25 वर्षों की कृषि उपलब्धियों का किया प्रदर्शन मुख्य अतिथि राजेश सुर्यवंशी बोले — किसान हितैषी योजनाओं से बढ़ी किसानों की आय

0 0
Read Time:5 Minute, 43 Second

बिलासपुर :— राज्य गठन के 25 वीं वर्षगांठ पर कृषि विभाग द्वारा कृषि महाविद्यालय परिसर में रजत जयंती महोत्सव सह परम्परागत कृषि विकास योजनांतर्गत जिलास्तरीय जैविक कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य राज्य की उपलब्धियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में युवा, महिला, किसान समेत समस्त नागरिक आदि केन्द्र बिन्दु रहे। इनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2050 के भावी छत्तीसगढ़ CG@50 के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जैविक प्रदर्शनी कृषि संर्वगीय विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर किया गया तथा कार्यक्रम में ड्रोन का प्रदर्शन कर किसानों को खेती में ड्रोन का उपयोग करने प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के करकमलों से छ.ग. महतारी के छायाचित्र मे दीप प्रज्जवलन कर कृषि महाविद्यालय परिसर सभागार में किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के प्रमुख वैज्ञानिक डां.गीत शर्मा द्वारा किसानों को जैविक खेती की तकनीकी की जानकारी देते हुए कृषि उत्पादकता बढ़ानें, जैविक उत्पादन हेतु नवाचार एवं नवीन वैज्ञानिक पध्दतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर द्वारा रजत जयंती महोत्सव सह जिलास्तरीय जैविक कृषि मेला में वर्ष 2000 से वर्ष 2025 के बीच जिलें में कृषि एवं संवर्गीय विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषकों की खेती में हुए नवाचार, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी का उपयोग, फसलों का विविधीकरण इत्यादि के माध्यम से किसानों के फसल उत्पादन एवं उनकी आर्थिक स्थिति में हुई वृध्दि का प्रदर्शन एवं प्रचार प्रसार किया जाकर कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थीयों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, भूमिहीन मजदूरों एवं कृषि आदान विक्रेताओं आदि को विशेष रूप से शामिल किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश सुर्यवशीं, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा बताया गया कि 01 नवम्बर 2000 को छ.ग. राज्य की स्थापना से लेकर अब तक किसान हितैसी राज्य सरकार द्वारा किसानों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन 25 वर्षों में जिले के किसानों द्वारा कृषि क्षेत्रों में अनेक नवीन तकनीकों और वैज्ञानिक सोंच को अपनाया है, जिसे आज रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही इस कार्यक्रम में कृषि, उद्याानिकी, पशुपालन, मतस्य पालन, कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, किसान बीज उत्पादक संस्था रिस्दा एवं महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित कृषि तथा जैविक उत्पादों का प्रदर्शन तथा योजनाओं का प्रचार प्र्रसार किसानों के मध्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति अनुसुईया जागेन्द्र कश्यप, सभापति कृषि स्थाई समिति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राजेश सुर्यवशीं, अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री जागेन्द्र कश्यप, प्रतिनिधी सभापति कृषि स्थाई समिति, श्री चंद्रप्रकाश सुर्या, प्रतिनिधी सदस्य, कृषि स्थाई समिति, श्री उमेश गौराहा, बेलतरा विधायक प्रतिनिधी, डां. एन.के.चौरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, श्री पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि, डां. गीत शर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, डां. संजय वर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक, क्षेत्रिय कृषि अनुसंधान, श्री ए.के.शुक्ला, सहायक संचालक कृषि कृषि वैज्ञानिकगण, कृषि संर्वगीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण, स्व सहायता समूह की महिलांएं एवं जिलें के लगभग 695 कृषकगण उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed