• Thu. Mar 26th, 2026

डीआईजी एल. पी. वर्मा की उपस्थिति में नगर सेना प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह सम्पन्न 279 महिला होमगार्ड ने दिखाया अनुशासन और दमखम, परेड में झलकी आत्मविश्वास की झलक

0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

बिलासपुर :— नगर सेना विभाग में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों में नवीन भर्ती महिला नगर सैनिकों का दस दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा बिलासपुर में संपन्न हुआ। बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि डीआईजी होम गार्ड एल पी वर्मा की उपस्थिति में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया । इसके बाद  नए भर्ती किए गए 279 महिला होम गार्ड प्रशिक्षणार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया । मुख्य अतिथि वर्मा  द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों तथा बुनियादी प्रशिक्षण को सफल बनाने वाले विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । पासिंग आउट परेड के दौरान जिला सेनानी बिलासपुर दीपांकुर नाथ, जिला सेनानी रायगढ़ बी कुजूर, प्राचार्य साइंस कॉलेज  प्रवीण पांडेय, फायर स्टेशन प्रभारी इंस्पेक्टर वेद नारायण सेन, परसदा एस डी आर एफ टीम, बिलासपुर एस डी आर एफ टीम, नगर सेना एवं अग्निशम सेवा के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिला सैनिकों के परिजन उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed