• Fri. Mar 27th, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रेल हादसा में घायल लोगों के स्वास्थ्य का लिया जायज़ा घायल लोगों का शहर के 4 अस्पताल में हो रहा इलाज

0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

बिलासपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसा में घायल मरीजों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की।उन्होंने हादसे पर दुख जताया। श्री साव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कल बिलासपुर के लाल खदान के समीप रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों का इलाज शहर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेड सिटी अस्पताल में चल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने इन सभी अस्पतालों का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढाढस दिलाया । इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह,सिम्स के डिन रमनेश मूर्ति, निगम सभापति विनोद सोनी,नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित रेलवे प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed