• Fri. Mar 27th, 2026

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का ‘घर वापसी मिलन’ कार्यक्रम शिवरीनारायण में भव्य रूप से संपन्न

0 0
Read Time:3 Minute, 46 Second

शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा):— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का ‘घर वापसी मिलन’ कार्यक्रम रविवार को शिवरीनारायण के नदी पार स्थित ऐतिहासिक राम-वनगमन पथ के पवित्र वट वृक्ष के नीचे आयोजित किया गया। धार्मिक वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश दिया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी ने भगवान हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने संघ की मंगल कामना के साथ राष्ट्रहित एवं पत्रकार हित में कार्य करने की शपथ ली।

 

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी ने कहा कि “पत्रकारिता क्षेत्र में एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जो साथी किसी कारणवश अलग हो गए थे, उन्हें पुनः सम्मानपूर्वक घर वापस लाना हमारा दायित्व है।” इसी कड़ी में पूर्व में संघ से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक सोनी को पुनः संघ में शामिल करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री सोनी ने भी भावुक होकर कहा कि “संघ मेरा परिवार है और मैं फिर से पूरे मन से इसके साथ हूं।”

 

कार्यक्रम में संगठन विस्तार के तहत जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष पद पर श्री पुष्पेंद्र जांगड़े को नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त पदाधिकारी सहित सभी सदस्यों को संघ के हित में सक्रिय एवं मजबूत ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय शिवरीनारायण ब्लॉक अध्यक्ष श्री शिव शर्मा एवं जैजैपुर के ऊर्जावान कार्यकर्ता श्री छोटा भाई को दिया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप प्रदान किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला प्रभारी (जांजगीर-चांपा) श्री छोटा भाई, जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनोद बघेल, श्री दिनेश साहू, श्री हुलास चंद्राकर, श्री देवेंद्र कुमार, श्री गोरे चंद्राकर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया तथा एकजुट होकर पत्रकार हित एवं समाज सेवा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed