• Thu. Mar 26th, 2026

समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी: आज 22 केंद्रों में 5331 क्विंटल धान की आवक

0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

बिलासपुर // जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 9274 क्विंटल धान की खरीदी किसानों से की गई है। खरीदे गए धान की कीमत 28.74 करोड़ रुपए है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की 22 उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी हुई। किसानों से आज खरीदे गए धान की मात्रा 5331 क्विंटल है। अब तक 215 किसानों ने सहकारी समितियों में अपना उपज बेचा है। धान का भुगतान भी किसानों को नियमित रूप से हो रहा है। बेचने के दो -तीन दिनों में रकम उनके खाते में जमा हो जा रहा है। सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल से वापसी के बाद कल से खरीदी की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। कलेक्टर ने कल सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी चालू करने के निर्देश दिए हैं। उप आयुक्त सहकारिता ने आज कई खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बरतोरी, गुमा, जयराम नगर सहित कई केन्द्रों में व्यवस्थाओं का मुआयना किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed