• Thu. Mar 26th, 2026

ग्राम सभा की मंजूरी के बाद ही पोर्टल में दर्ज होंगे मनरेगा कार्य मनरेगा में 65% कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े होंगे

0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

बिलासपुर // मनरेगा के तहत वर्ष 2026-27 के लिए पंचायतों में होने वाले सभी कार्य अब युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जीआईएस आधारित प्लानिंग के बाद ही स्वीकृत होंगे। शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभाओं में पारित किए गए लेबर बजट के प्रस्तावों को क्रमवार प्राथमिकता में पोर्टल में दर्ज किया जा रहा है। इस योजना के तहत 65 प्रतिशत कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और कृषि संबंधित होंगे, साथ ही मजदूरी और सामग्री का अनुपात 60:40 निर्धारित किया गया है। विशेष बात यह है कि हर कार्य की लोकेशन अक्षांश और देशांतर भी पोर्टल में दर्ज की जाएगी, जिससे भविष्य में अभिसरण के माध्यम से अतिरिक्त विकास कार्य जोडना आसान होगा और पारदर्शिता बनी रहेगी। जिले के चारों जनपद पंचायतों में कार्यों की एंट्री प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी वर्षों में पंचायतों में कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसे ग्राम सभा से अनुमोदित कर युक्तधारा पोर्टल में दर्ज करना अनिवार्य होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed