सक्ति :— युवा कांग्रेस के सक्ती जिला प्रभारी अंकित गौरहा का 16 जनवरी को सक्ती आगमन तय है। उनके दौरे को जिले की राजनीति में अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार,यह दौरा केवल औपचारिक नहीं बल्कि संघर्ष,आंदोलन और सत्ता से सवाल पूछने की तैयारी का संकेत है।
अपने प्रवास के दौरान अंकित गौरहा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठक कर बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार और जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सत्ता की नाकामियों को सड़क से सदन तक उठाने का आह्वान करेंगे।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अंकित गौरहा के नेतृत्व में सक्ती जिले में अब चुप्पी नहीं, संघर्ष होगा और युवाओं की आवाज को पूरी ताकत के साथ बुलंद किया जाएगा और उनके साथ सहप्रभारी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भास्कर और मोहनीश साहू भी उपस्थित रहेंगे।