• Wed. Mar 25th, 2026

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक सर्किट हाउस बिलासपुर में सम्पन्न, गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं मार्च में पाली में चुनाव कराने पर सहमति, बिलासपुर में होगी रणनीतिक बैठक

0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

बिलासपुर 26 जनवरी 2026:— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सोमवार को सर्किट हाउस, बिलासपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय महापर्व **77वें गणतंत्र दिवस** के अवसर पर एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख रूप से मार्च माह में पाली में प्रस्तावित चुनाव कराने की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई। चुनाव से पूर्व बिलासपुर में एक विशेष बैठक आयोजित कर संगठन की रूपरेखा एवं रणनीति तय करने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।

इसी क्रम में प्रदेश सचिव भूपेंद्र पाण्डेय ने होली से पूर्व मस्तूरी में फाग महोत्सव आयोजित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल ने पूर्ण सहमति जताते हुए आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संघ के संस्थापक संरक्षक श्री शंकर पांडे जी के मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। श्री पांडे जी से फोन पर संपर्क कर बैठक में हुई चर्चा की जानकारी साझा की गई, जिन्होंने सभी पत्रकार साथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

इसके अतिरिक्त प्रदेश संगठन सचिव सृष्टि सिंह तथा भारती यादव ने भी फोन पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बैठक की प्रगति एवं निर्णयों की जानकारी ली।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ,प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतिक मिश्रा,प्रदेश सचिव भूपेंद्र पाण्डेय,प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल श्रीवास,मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल तथा संजय चावला एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।

यह बैठक संगठन की एकजुटता, सक्रियता एवं भावी योजनाओं को मजबूती प्रदान करने वाली सिद्ध हुई। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed