• Wed. Mar 25th, 2026

30 जनवरी को सभी ग्राम सभाओं में कुष्ठ मुक्त जिले का संदेश वाचन, SLAC अभियान की शुरुआत

0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

बिलासपुर // जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान (SLAC) का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम सभा में 30 जनवरी को अभियान के अंतर्गत जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त करने संदेश का वाचन किया जाएगा। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर चलाया जाएगा। कुष्ठ रोग की बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव उनके लिए रोजगार के अवसरों, शिक्षा, शादी की संभावनाओं और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर डालता है। ये चुनौतियां लोगों में जागरूकता की कमी और बीमारी के फैलने, इलाज और ठीक होने के बारे में मौजूदा गलतफहमियों के कारण बनी हुई है। इन चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान हर साल मनाया जाता है। 2026 के लिए इस अभियान की थीम भेदभाव खत्म करना, गरिमा सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश है। उन्होंने कुष्ठ जागरूकता वाचन एवं अन्य जन जागरूकता गतिविधियां करने कहा है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed