• Sat. Feb 7th, 2026

पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नाराज, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

0 0
Read Time:4 Minute, 40 Second

 

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का अधिकाधिक दौरा करने को कहा है। भ्रमण में देखें कि लक्ष्य प्राप्ति में क्या बाधा आ रही है। बाधाओं को विशेष कार्य-योजना बनाकर दूर करते हुए हर हाल में वित्तीय वर्ष के पूर्व लक्ष्य प्राप्त करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में काम होते रहते हैं। उन्हें एनआईसी की निर्माण साफ्टवेयर में अवश्य दर्ज किया जाये ताकि कोई भी व्यक्ति इसे देखकर पता लगा सके। श्री अग्रवाल ने कहा कि वन पट्टाधारी लगभग साढ़े 4 सौ किसानों के फौत की सूचना है। उनके निकट वारिस के नाम पर पट्टे का नामांतरण किया जाये। उन्होंने वन विभाग को इस पर कार्यवाही कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। स्कूलों में निर्माणाधीन गर्ल्स टॉयलेटों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के पहले पूर्ण करने को कहा है। जिले में फिलहाल 508 गर्ल्स शौचालयों का कार्य निर्माणाधीन है। कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर बिजली योजना की वर्तमान प्रगति को नाकाफी बताया। फिलहाल केवल 2100 प्लाण्ट जिले में स्थापित हुए हैं। जबकि 6 हजार के लगभग आवेदन लंबित हैं। उन्होंने कहा कि गरमी का मौसम शुरू होने वाला है। हर गांव एवं घरों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्य-योजना पर काम किया जाए। गत वर्ष किन गांवों में दिक्कत आई थी, उन्हें दूर किया जाये। सभी हेण्डपम्पों को एक बार सुधार कर लिया जाये। जलस्रोतों की एक बार साफ-सफाई कर लिया जाना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार हर कार्यालय में आधार बेस्ड उपस्थिति अनिवार्य है। जो कार्यालय नहीं इस व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं, वे अगले एक सप्ताह में जुड़ जाएं अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 30 प्रतिशत स्कूलों में ई हाजिरी हो रही है। अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र की 23 फरवरी से शुरूआत हो रही है। सभी विभाग समय पर जवाब प्रस्तुत करने के लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त करें। बैठक में नान के जिला अधिकारी ने बताया कि ग्रेन एटीएम योजना के तहत बिलासपुर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है। योजना के तहत हितग्राही बैंक एटीएम कार्ड की तर्ज पर कार्ड का उपयोग कर अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकेगा। कलेक्टर ने निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप किसी एक राशन दुकान को चिन्हांकित करने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। फाईलेरिया मुक्त अभियान की भी कलेक्टर ने बैठक में समीक्षा की। यह अभियान इस माह 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। सभी उम्र के लोगों को इस दवा का सेवन करना है। अभियान की सफलता के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed