• Sat. Feb 7th, 2026

विश्व कैंसर दिवस पर सिम्स में कैंसर योद्धाओं का सम्मान, मरीजों को फल टोकरी एवं रजाई भेंट आधुनिक कैंसर उपचार तकनीकों पर सिम्स में वैज्ञानिक संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर :— राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, जिससे प्रदेश के अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो रहा है। सरकार की इस दूरदर्शी और संवेदनशील नीति से किसानों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है तथा उनका जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया से धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर सीधे किसानों के बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है।

जिले के ग्राम कछार निवासी उमेद खुसरो ने बताया कि वे ढाई एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लगाते है। इस वर्ष उनकी फसल अच्छी रही। 9 क्विंटल धान लेकर धान उपार्जन केंद्र में पहुंचे है। यहां धान खरीदी की प्रक्रिया सरल एवं सुविधा जनक थी। धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी एवं योजनाओं से मिले आर्थिक मदद से खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से प्राप्त आय से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं  कृषि निवेश पर ध्यान दे पा रहे हैं। जिले के किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर लागत कम करने और अधिक लाभ अर्जित करने में सफल हो रहे हैं।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं किसान केंद्रित योजनाओं ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। यह पहल न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed