• Wed. Feb 18th, 2026

बिलासपुर क्षेत्र में 96 हजार उपभोक्ताओं के यहाँ स्मार्ट मीटर स्थापना पूर्ण, सैप सिस्टम में विवरण दर्ज

0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के संबंध में पूरी जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों को दूर करते हुये अवगत कराया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह स्वचालित है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा और न ही गलत रीडिंग या बिलिंग की समस्या होगी। साथ ही बिजली चोरी से भी निजात मिलेगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य मेसर्स जीनस कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बिलासपुर शहर के लगभग 1 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं में से 96 हजार उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य किया जा चुका है। मीटर स्थापना के उपरांत स्मार्ट मीटर का विवरण सैप सिस्टम में दर्ज किया जाता है, जिसके उपरांत नवीन स्मार्ट मीटर के रीडिंग के अनुसार बिलिंग किया जाता है। स्थापित किये गये 96 हजार में सें लगभग 99 प्रतिशत मीटरों का विवरण सैप सिस्टम में दर्ज किया जा चुका है तथा स्मार्ट मीटर के रीडिंग के अनुसार ही बिलिंग हो रही है एवं शेष स्मार्ट मीटरों के विवरण को सैप सिस्टम में दर्ज करने की कार्यवाही सतत् प्रक्रियाधीन है जिन्हे आगामी माह के बिल में पूर्ण कर लिया जावेगा। कतिपय प्रकरणों में मानवीय त्रुटिवश मीटर विवरण दर्ज नही होने संबंधी शिकायत विद्युत कार्यालयों में प्राप्त होने पर पूर्व मेें किये गये औसत बिलिंग को समायोजित करते हुये त्वरित सुधार की कार्यवाही की जाती है, यदि उपभोक्ता को एकमुश्त बिल जारी होता है तो नियमानुसार स्लैबिंग की सुविधा प्रदाय करते हुये बिल जारी किया जाता है।

बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि स्मार्ट मीटर में बिलिंग संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित मैदानी कार्यालय से संपर्क किया जावे ताकि विभागीय अधिकारियों द्वारा जीनस कंपनी के साथ सामंजस्य स्थापित कर तत्काल सुधार कार्य किया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *