• Wed. Feb 25th, 2026

घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य टीम, फाइलेरिया से बचाव की दवा का वितरण जारी

0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

बिलासपुर :— भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक जिला बिलासपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में लक्ष्य जनसंख्या के कम से कम 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को दवा सेवन कराना अनिवार्य है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए अभियान की अवधि में विस्तार किया गया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर दवा खिलाई जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि वे फाइलेरिया उन्मूलन के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें और स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष दवा का सेवन अवश्य करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *