• Fri. Apr 3rd, 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय : वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन, भूमिपूजन और शिलान्यास सम्पन्न

0 0
Read Time:6 Minute, 10 Second

बिलासपुर :— दिनांक 01/04/2026 को माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधोसंरचना एवं डिजिटलीकरण के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला रायगढ़ के अंतर्गत खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही खरसिया में न्यायिक अधिकारियों के आवास निर्माण हेतु तथा सिविल जिला रायगढ़ के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर में डिजिटल कं प्यूटर कक्ष के निर्माण हेतुवर्चुअल भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं पोर्टफोलियो जज सिविल जिला रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में व्यक्त किया कि सिविल जिला रायगढ़ के खरसिया में नवीन जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का प्रारंभ होना जिला न्यायपालिका में अधोसंरचना के उन्नयन के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ एवं त्वरित न्याय की पहुँच सुनिश्चित किये जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खरसिया में नवीन जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय प्रारंभ होने से पक्षकारों को न सिर्फ त्वरित न्याय मिलेगा बल्कि उन्हें लंबित मामलो के समाधान के लिए रायगढ़ या अन्य दरूस्थ स्थानों के यात्रा की जरूरत नहीं पड़ेगी। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने खरसिया की जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को न्यायालय के शुभारंभ के अवसर पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी सर्वोत्तम क्षमता का उपयोग करते हुए खरसिया की जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी। इसी प्रकार अधिवक्ता संघ के सदस्यों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालय की कार्यप्रणाली सुचारु एवं प्रभावी बनी रहे। इस अवसर पर अन्य परियोजनाओं के अंतर्गत खरसिया (जिला रायगढ़) के न्यायिक अधिकारियों हेतु आवास तथा सारंगढ़ न्यायालय में डिजिटल कं प्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया गया। ये परियोजनाएँ न्यायिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। विशेष रूप से डिजिटल कं प्यूटर कक्ष न्यायिक कार्यों में आधनिु क तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

यह उल्लेखनीय है कि माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के दरूस्थ जिला मुख्यालय एवं बाह्य न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से पक्षकारों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दरूदर्शिता पूर्ण एवं सकारात्मक सोच के भागीरथ प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना में अभूतपूर्व विकास का कार्य हो रहा है, जिससे अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वद्धिृ होने के साथ पक्षकारों को सुविधायक्त वातावरण में शीघ्र न्याय प्राप्त करने की परिकल्पना साकार हो रही है।

उपरोक्त उद्घाटन, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ के स्वागत भाषण से हुई और समापन विशेष न्यायाधीश (अ.जा.,अ.ज.जा. अत्याचार निवारण अधिनियम), रायगढ़ के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस कार्यक्रम में छ.ग. उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण

वर्चुअल माध्यम से तथा जिला न्यायालय रायगढ़, खरसिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *