एसडीएम में जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही वहीं परियोजना अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही
बेलगहना :— महिला एवं बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत स्थित बेलगहना सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेक्टर सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सुपरवाइजर की कार्य प्रणाली से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम कोटा टी अरविंद कुमार (प्रशिक्षु आईएएस) से मुलाकात कर आपबीती सुनाते हुए शिकायत पत्र सौपा जिस पर एस डी एम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। कार्यकर्ताओं ने अपने विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती सुरुचि श्याम से भी मुलाकात कर उन्हें सेक्टर प्रभारी श्रीमती कीर्ति किरण मोंगरे द्वारा किए जा रहे हैं भ्रष्टाचार व अत्याचार से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सेक्टर प्रभारी द्वारा पैसे की मांग की जाती है तथा नहीं दिए जाने पर गाली गलौज की जाती है वहीं बच्चों की खेल सामग्री का परिवहन व्यय कार्यकर्ताओं से वसूला जाता है।कृष्ण नगर बेलगहना 01की कार्यकर्ता ने तो प्रभारी पर बच्चों के खिलौने डकारने का भी आरोप लगाते हुए बताया कि प्रभारी द्वारा उनके केंद्र को यह कह कर खिलौना प्रदान नहीं किया गया कि उनके यहां बच्चे ही नहीं है तो खेलेंगे क्या? इसी प्रकार मासिक रिपोर्ट भरने के नाम पर प्रति केंद्र ₹20 उगाही करने, सुपोषण चौपाल की चार माह की राशि डकार लिए जाने, छह माह की टी ए बिल की राशि का 40% हिस्सा डरा धमका कर ले लिए जाने तथा जानबूझकर एक कार्यकर्ता को भोजन से वंचित करने तथा परिजनों के दखल पर उनसे बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मोंगरे पर तानाशाही, अत्याचार व भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में परियोजना अधिकारी श्रीमती सुरुचि श्याम ने पत्रकारों से कहा है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है जिससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का निराकरण किया जाएगा

