पंडरिया:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी दिन सोमवार को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम निर्धारित था जिसमे वे निर्धारित दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम के दरमियान पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में वैवाहिक एवं शोक के कार्यक्रम के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं आमजनों से एवं अपने निकटतम साथियों से मेल-मिलाप कर सभी लोगों का हाल जाने।
*पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का रापा आगमन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।*
विकासखंड पंडरिया के ग्राम रापा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जितेंद्र चंद्राकर के निज निवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य गाजा-बाजा व फूल मालाओं के साथ जोरदार अभिनन्दन किया इस दरमियान श्री तिवारी जी सहित जिले के कांग्रेसजन एकजुट रहे।
*ग्राम खम्हरिया में दिलीप चंद्राकर के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल।*
इसी दिवस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खम्हारिया में स्व. दिलीप चंद्राकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से दुःख साझा किए । ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देंने हेतु कामना किये इस दरमियान शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर उनके असामयिक निधन पर ढांढस बंधाया। इस दौरान जिले के कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान साथी गण सहित ग्रामीणजन एवं आमजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*वनांचल क्षेत्र के ग्राम पुटपुटा में तीरथ पुसाम के पुत्र कृष्णा पुसाम के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।*
आपको बताते चले कि अर्जुन तिवारी अपने दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम के अगली कड़ी में वनांचल क्षेत्र के ग्राम पुटपुटा में तीरथ राम पुसाम के पुत्र एवं आदिवासी नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य कृष्णा पुसाम के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु एवं नवदम्पति को दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर आशीर्वाद दिए।
श्री तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय है, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मैदानी इलाके, वनांचल क्षेत्र सहित क्षेत्र सुदूर एवं दुर्गम स्थानों के सभी ग्रामों में प्रमुख रूप से वैवाहिक कार्यक्रम, खेलकूद, शोक कार्यक्रम, राजनीतिक कार्यक्रम सहित पारिवारिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हुए चले आ रहे हैं उनका यह दौरा कार्यक्रम राजनीतिक न होकर व्यक्तिगत दौरा है, श्री तिवारी का यह जनसंपर्क अभियान का चुनावी राजनीति से कोई सम्बंध नही है बल्कि यह कार्यक्रम उनसे जुड़े लोगों से आत्मीय सम्बन्धों को बनाये रखने का सत्यप्रास मात्र है वे सभी आमजनों, ग्रामीणों, एवं कांग्रेसजनों से भेंट-मुलाकात कर सभी के सुख दुःख में सम्मिलित होने का उनका शिलशिला निरतंर जारी है। इस दरमियान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, आमजन,ग्रामीणजन सहित तमाम विंग एवं संगठन के लोग शामिल रहे।