• Thu. May 28th, 2026

सडक दुर्घटना में सारंगढ के मजदूर हुए घायल, एक की मौत

0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

रायगढ़ । पड़ोसी जिले सारंगढ़ के केड़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी के मजदूरों के साथ जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा अंतर्गत किश्तवाड़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुल निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में खजरी गांव निवासी देवकुमारी साहू की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित एक पुरुष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खजरी के कई मजदूर लगभग 15 दिन पहले रोजी-रोटी कमाने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ गए हुए थे। वहां निर्माणाधीन पुल में मजदूरी का कार्य चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल के ऊपर करीब 8 मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगडऩे से सभी नीचे गिर पड़े।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा और बजरी हटाकर घायलों को बाहर निकाला तथा तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।घटना में खजरी निवासी नरेश साहू की पत्नी देवकुमारी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कौशल्या देवी, रवि पाटिल और मन्नूनाथ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो घायलों के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि चार अन्य मजदूरों को सामान्य चोटें पहुंची हैं।घटना के बाद ग्राम खजरी सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजन लगातार मजदूरों की स्थिति की जानकारी लेने में जुटे हुए हैं। गांव के लोगों ने शासन-प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता एवं घायलों के बेहतर उपचार की मांग की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *