• Thu. May 28th, 2026

पेंड्रा हत्याकांड पर सराफा व्यापारियों में आक्रोश, प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे घटनास्थल, बोले- अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी

0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

पेंड्रा | जीपीएम जिले के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और लाखों के जेवरात लूट की घटना से पूरे प्रदेश के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी आईजी के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खुले बाजार में इस प्रकार की जघन्य वारदात कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
घटना के बाद श्री सोनी मृतक सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सराफा व्यापारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम पेंड्रा-मरवाही मुख्य मार्ग स्थित कोटमी साप्ताहिक बाजार में हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने जेवरातों से भरी पेटी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी की छाती में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी सोने-चांदी के जेवरों से भरी पेटी लेकर फरार हो गए।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *