• Fri. May 29th, 2026

ट्रैक्टर से रास्ता रोक युवक से मारपीट, जेब से 2500 रुपए छीने, आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-जगदल्ला मार्ग पर ट्रैक्टर से रास्ता रोककर युवक से मारपीट एवं झपटमारी करने वाले तीन आरोपियों को चांपा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए रुपयों में से 500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिवनी निवासी संजय शर्मा ने 26 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 26 मई की रात करीब 8:45 बजे वह अपनी एक्टिवा से सिवनी से चांपा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सड़क को पूरी तरह घेर लिया, जिससे दुर्घटना की स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए उन्हें अपनी गाड़ी खेत की ओर उतारनी पड़ी। इसके बाद जब प्रार्थी सिंचाई विभाग कार्यालय चौक के पास पहुंचे तो वहां खड़े ट्रैक्टर का फोटो और वीडियो बनाने लगे। इसी बात से नाराज होकर ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से करीब 2500 रुपये छीन लिए तथा वाहन की चाबी छीनने का भी प्रयास किया। प्रकरण में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 264/26 के तहत धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों के बयान एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि छीने गए 2500 रुपये में से 1500 रुपये डीजल भरवाने तथा 500 रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए गए थे। शेष 500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार देवांगन निवासी राजापारा चांपा, अमर सिंह सिदार निवासी जगदल्ला चांपा तथा राहुल यादव निवासी जगदल्ला थाना चांपा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *