• Sat. Jun 6th, 2026

रास्ता रोककर लूट करने वाले झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

जांजगीर-चांपा। जिले में सक्रिय झपटमार गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटे गए पांच मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा 1,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहरियामुड़ा निवासी विरेंद्र कुमार 28 मई की रात नैला से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य युवक भी मोटरसाइकिल पर सवार था। रात करीब 11:30 बजे पहरिया के आगे तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों में सवार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और बैग में रखे तीन मोबाइल फोन व 40 हजार रुपये नकद झपटकर फरार हो गए। आरोपियों का पीछा करने के दौरान पीड़ित और उसका साथी बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट पर बलौदा थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

बलवेदव सूर्या, निवासी औराईखुर्द दर्राभाठा, चौकी नैला
पंकज यादव, निवासी करमंदी बड़ा पारा, चौकी नैला
लखन कंवर, निवासी कचौरा, थाना उरगा, जिला कोरबा
राकेश यादव, निवासी कचौरा, थाना उरगा, जिला कोरबा दुर्गेश सिंह, निवासी नवापारा, थाना उरगा, जिला कोरबा। झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बिना नंबर प्लेट की पल्सर और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहे थे। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध मोटरसाइकिलों की गतिविधियों और साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के कारण कम समय में गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *