Read Time:1 Minute, 1 Second
धमतरी। धमतरी में नई पुलिस कप्तान के रूप में आईपीएस भावना पांडे ने कार्यभार सम्हाल लिया है। उनका धमतरी की पहली महिला पुलिस कप्तान बनने का भी रिकार्ड बन गया है। मालूम हो कि धमतरी जिला बनने के बाद अब तक अनेक पुलिस अधीक्षक ने अपनी सेवाएं दी है। आंकड़ों के अनुसार पुलिस अधीक्षक के रूप में बीपी राजभानु (आईपी एस) 05 नवंबर 2019 से 05 जुलाई 2021 तक पदस्थ रहे। इसी तरह से प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (सीईपी एस) 05 जुलाई 2021 से 06 जनवरी 2022, प्रशांत ठाकुर (आईपी एस)07 जनवरी 20 22 से 09 फरवरी 2024, आंजनेय वार्ष्णेय (आईपीएस) 09 फरवरी 2024 से 21 अप्रैल 2025, सूरज सिंह परिहार (आईपीएस)21 अप्रैल 2025 से 10 जुलाई 2026 तक पदस्थ रहे।
Post Views: 1