• Sat. Feb 7th, 2026

24 मालवाहक वाहनों पर पर हुई चालानी कार्यवाही

0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

कोरबा // जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग की गयी। इसी कड़ी में थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा मालवाहक गाडिय़ों में व्यक्तियों को बैठाकर परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की।
कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस के द्वारा कुल 24 मालवाहक गाडिय़ों पर सवारी बैठाने पर चालानी कार्यवाही कर कुल 55200 रुपए समन शुल्क वसूला गया। पुलिस के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले, तीन सवारी एवं अन्य प्रकरणों में 63 चालानी कार्यवाही में कुल 24300 रुपए समन शुल्क जमा साथ ही साथ पुलिस के द्वारा 185 की कार्यवाही भी की। जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग भी की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग कर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed