• Sun. Jul 5th, 2026

​रामनगर बस्ती में गैस सिलेंडर फटा: धमाके से मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची महिला व बच्चे

0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर बस्ती में शनिवार देर रात रसोई में खाना बनाते समय गैस पाइप लीकेज होने से अचानक आग लग गई और सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि मकान की दीवारें और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के बाद घर में रखे फ्रिज और दूसरे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

​इस हादसे में मकान मालिक गजानंद साहू की पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
​सूचना मिलते ही डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस पाइप लीकेज से आग लगने की आशंका है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने लोगों से गैस सिलेंडर और पाइप की नियमित जांच कराने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *