• Fri. Jul 3rd, 2026

भाजपा नेता पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 60 हजार रुपये लूटे गए

0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

कोरबा। भुलसीडीह गांव में बुधवार देर रात भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री एवं स्थानी य पोल्ट्री फार्म व्यवसायी कपिलेश्वर धीरज पर क्रूर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके रास्ते को रोककर कार में तोड़फोड़ की, लाठियों-डंडों से बुरी तरह पीटा और उनके पास रखे 60 हजार रुपये नकद लूट लिए।

पीड़ित कपिलेश्वर धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि वे बेहोश हो गए। हमलावरों ने उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उन्हें देखा तो डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कपिलेश्वर धीरज ने बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के आसपास गांजा और नशीले पदार्थों की खुलेआम सप्लाई हो रही है, जिससे स्थानीय युवा और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इसी मुद्दे पर मुख्य आरोपी अरुण खांडे और संदीप कुमार को समझाइश दी थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अरुण खांडे एक कांग्रेस नेता का बेटा है, जबकि संदीप कुमार स्थानीय पुलिस चौकी में सरकारी वाहन चालक है। संदीप अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें लगातार धमकाता रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमले, लूट और तोड़फोड़ के आरोप में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *