• Wed. Jun 24th, 2026

मारने किसी और को आए थे हमलावर, बीच-बचाव में गई रवि की जान

0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड स्थित रामसागर पारा में रविवार देर रात एक बेहद सनसनीखेज और दुखद वारदात सामने आई है। मामूली इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर शुरू हुए विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि लाठी के वार से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खूनी खेल में सबसे दुखद पहलू यह रहा कि हमलावर मारने किसी और को आए थे, लेकिन बीच-बचाव करने पहुंचे एक बेकसूर युवक रवि यादव की लाठी के घातक प्रहार से मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिता-पुत्र सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, करीब 8-10 दिन पहले मोहल्ले के ही एक युवक से इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर कोई विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए रविवार शाम एक युवक अपने 8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर रामसागर पारा पहुंचा। आरोपियों ने वहां ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद रवि यादव नामक युवक जब बीच-बचाव करने पहुंचा, तो एक आरोपी ने उस पर भी लाठी से प्राणघातक हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण रवि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​हमलावरों का दुस्साहस ऐसा था कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरेआम लाठियां लहराते हुए दर्री रोड से पावर हाउस रोड की तरफ भागते नजर आए। इस खूनी खेल को देखकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों बस्तीवासियों ने भारी संख्या में कोतवाली थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

​जघन्य हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। उग्र और आक्रोशित लोगों ने मुख्य आरोपी के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की।घर के बाहर खड़ी उसकी इको वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस अधिकारी तुरंत कोतवाली थाना और घटनास्थल पहुंचे। कानून-व्यवस्था और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए रामसागर पारा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

​पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी महेंद्र गंगवानी, उसके लाठी से वार करने वाले पुत्र और पांच अन्य साथियों सहित कुल 7 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं, मुख्य आरोपी के पुत्र की वास्तविक उम्र का पुलिस द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है ताकि उसकी सही उम्र का पता चल सके। पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *