• Sun. Nov 15th, 2026

डिजिटल आकर्षण से बचें युवा: बीके मंजू दीदी

0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

बिलासपुर। आज के दौर में युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने समय, सोच और ऊर्जा को सही दिशा देने की है। मोबाइल, मनोरंजन और डिजिटल आकर्षण के बीच युवा कहीं अपनी वास्तविक पहचान और जीवन के उद्देश्य को न भूल जाएं। जब युवा देह-अभिमान से मुक्त होकर आत्म-सम्मान में रहते हैं, तो उनका व्यवहार, दृष्टिकोण और व्यक्तित्व स्वत: श्रेष्ठ बनने लगता है। यह बातें ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने शिव-अनुराग भवन में आयोजित युवा प्रेरणा एवं भाई दूज विशेष स्नेह मिलन कार्यक्रम में दिया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए दीदी ने कहा कि मोबाइल, समाचार, क्रिकेट, फिल्में, सीरियल और मॉल की चकाचौंध में घंटों बिताने से जीवन का बहुमूल्य समय व्यर्थ हो सकता है। माया भी आकर्षक रूपों में सामने आती है। जिस प्रकार हाथी को पकडऩे के लिए गड्ढे के ऊपर हरी पत्तियां बिछाई जाती हैं, उसी प्रकार बाहरी आकर्षण मनुष्य को अपने जाल में फंसा लेते हैं। युवाओं को तकनीक का उपयोग समझदारी से करना चाहिए, ताकि पढ़ाई, स्व-विकास और परमात्मा की याद के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अंत में सभी को भाई दूज के तिलक लगाने के साथ प्रसाद वितरित किया गया। दीदी ने परिवारों के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि बार-बार डांटने, गुस्सा करने और चिल्लाने से बच्चों में सुधार के बजाय जिद बढ़ सकती है। उन्हें प्यार, धैर्य और प्रेरणादायी उदाहरणों से समझाना चाहिए। रात को अच्छी कहानियां सुनाना और उनके साथ आत्मीय संवाद करना उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होता है। वास्तविक परिवर्तन तभी आता है, जब व्यक्ति स्वयं अपनी गलती महसूस कर उसे सुधारने का संकल्प लेता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *