• Thu. Mar 26th, 2026

शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था सुधारने वैकल्पिक मार्गों की योजना पर चर्चा पचरीघाट और शिवघाट परियोजनाओं का निरीक्षण, जल संसाधन विभाग को दिए निर्देश

0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

बिलासपुर :— जिले के प्रवास पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव जेल, गृह विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने अधिकारियों की बैठक के बाद शहर का दौरा कर विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख रूप से शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए किये जा रहे कार्याें का अवलोकन किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह भी साथ थे। श्री पिंगुआ ने इस अवसर पर सबसे पहले अरपा किनारे बनाए जा रहे स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने यह कार्य पूरी गुणवत्ता से जल्द पूर्ण करने कहा। इसके बाद उन्होंने जल संसाधन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं पचरीघाट एवं शिवघाट का जायजा लेकर निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आगे कोनी पहंुचकर बिलासा ताल के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तालाब गहरीकरण, पाथ वे का काम और रंगरोगन जैसे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां लोगों के मनोरंजन और समय गुजारने का एक बढ़िया केंद्र विकसित हो रहा है। उन्होंने डीएफओ श्री नीरज यादव को एक पेड़ मां के नाम अभियान पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को दुरूस्त करने वैकल्पिक मार्गाें और प्लान की जानकारी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed